फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

महंगाई के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ लादकर उत्पीड़न करने का कार्य किया है। जबकि चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने जनता से वादा किया था कि सरकार बनी तो महंगाई कम किया जाएगा। मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एनआरसी, एनपीआर और सीएए कानून लाई है। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यप्रणली से जनता परेशान हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार में चहुंओर विकास कार्य हुआ। जनता की समस्याएं दूर होती थी। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार से जनता का कोई लेना देना नहीं है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। संचालन मुन्ना कुशवाहा ने किया। जुनैद अंसारी, संदीप भारती, निर्मल यादव, हिफाजत अली, शंकर भारती, शकील अहमद, गोपाल गुप्ता, जाकिर, सोनू अग्रहरि, किशन केशरी, मोती कोल, हिरा सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed