फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

श्रीरामचरित मानस नवाह्न महायज्ञ आरंभ

Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
नगर के आरटीएस क्लब में शुक्रवार को सुबह नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले मंच पर सजी राम दरबार झांकी की विधि पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। यज्ञ मंडप परिक्रमा करने के लिए दूर दराज से महिलाएं पहुंची। देर शाम सात बजे से गोरखपुर से आये हेमंत तिवारी का संगीतमय प्रवचन शुरू हुआ। प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे। सुबह नौ बजे आचार्य सूर्यकांत मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेव (ब्राह्मण) श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ। मंच पर सजायी गई राम दरबार की झांकी का फूल मालाओं से भव्य शृंगार किया गया। मंच पर आचार्य के रूप में पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, शिवकुमार शास्त्री, अनिल पांडेय, यशवंत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कराया। रामचरित मानस पाठ के दौरान महिलाएं भूदेवों की परिक्रमा की। पंडाल के बाहर फूल, माला और प्रसाद की दुकानें सजीं रही। श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि नौ दिवसीय रामचरित मानस पाठ के अलग-अलग दिन विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 28 दिसंबर दिन शनिवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, 29 को रामविवाह, तीन जनवरी को रावण वध और चार जनवरी को राम राज्याभिषेक किया जाएगा। म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed