फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

देव दीपावली पर बही लय, सुर, ताल की धारा

Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
चोपन। कार्तिक पूर्णिमा पर सोन सेवा समिति के सौजन्य से मंगलवार की रात संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें काशी से आये शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुर, लय, ताल की प्रस्तुति कर लोगों की खूब वाहवाही लूटा। खयाल गायकी को भी लोगों ने सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत बनारस घराने के प्रसिद्ध सितार वादक पं. स्व. अमरनाथ मिश्र व पं. स्व. मन्नू लाल मिश्र के शिष्य पं. ध्रुवनाथ मिश्र के सितार वादन से हुआ। उन्होंने राग किरवानी में विलंबित खयाल और मध्य लय में तराना प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। उसके बाद बनारस की मशहूर कजरी का धून बजाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ तबले पर प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार पं. उमानाथ मिश्रा के पुत्र युवा तबला वादक पं. सर्वेश मिश्रा ने शानदार संगत की। अंत में सितार व तबले की अद्भुत जुगलबंदी प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। दूसरे चरण में वाराणसी से ही आए प्रसिद्ध कलाकार पं. राजेंद्र मिश्र के शिष्य मंगला पाठक ने अपने गायकी की शुरुआत राग देश में एक शिव स्तुति प्रस्तुत की, जिनके बोल थे गले भुजंग भस्म अंग के बाद राग हंसध्वनि लागी लगन मोहे सखी की शानदार प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। एक मीरा एक राधा दोनों श्याम को चाहा भजन सुना कर खूब तालियां बटोरी। आधी रात तक चले संगीत समारोह में दादरा, ठुमरी ,गजल का लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन मनोज चौबे व राजेश अग्रहरि ने किया। इस मौके पर संजीव तिवारी, रवि प्रकाश चौबे, प्रदीप अग्रवाल, कमलेश चौबे, ज्ञानेंद्र पाठक, राजन जायसवाल, उषा जायसवाल, अमित सिंह एडवोकेट, संजय जैन, दिव्य विकास सिंह, गणेश तिवारी, बंटी सिंह, ओमप्रकाश, निर्मोल्य सिंह, अरविंद गुप्ता, सावित्री देवी, विकास चौबे, विमल शाहा, दिलीप देव पांडेय मौजूद रहे। अंत में समिति के अध्यक्ष महेंद्र केसरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed