फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra school news

13 परिषदीय विद्यालयों में 48 लाख से बनेंगे अतिरिक्त कक्ष

Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra school news
सोनभद्र जिले के 13 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। प्राथमिक विद्यालयों में बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कुल 48 लाख 36 हजार रुपये दिया जाएगा। इससे इन प्राथमिक विद्यालयों में सामानों के रखरखाव समेत अन्य कार्यों में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के 13 प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाना है। ऐसे विद्यालय जहां छात्रों की संख्या के अनुरूप कक्ष नहीं हैं या फिर ऐसे विद्यालय जिनके भवन जर्जर हो गए हैं, वहां अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर प्रति कक्ष तीन लाख 72 हजार रूपये आवंटित कर दिया है। ऐसे 13 परिषदीय विद्यालयों का चयन किया गया है, जहां अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 48 लाख 36 हजार रुपये आवंटित किये गए हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो म्योरपुर में पांच, चोपन, बभनी, घोरावल और नगवां में दो-दो, राबर्ट्सगंज ब्लॉक में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना है। इस बाबत बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के ऐसे भवन जो जर्जर हो चुके हैं और वहां छात्र संख्या अधिक होने के नाते छात्र-छात्राओं को बैठने में दिक्कत हो, वहां अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए शासन से बजट प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed