फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Sanitation recipients performed for honorarium, memorandum submitted to the District Magistrate

सोनभद्रः मानदेय के लिए स्वच्छता ग्राहियों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Jul 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Sanitation recipients performed for honorarium, memorandum submitted to the District Magistrate
सोनभद्र। मानदेय मजदूरी की मांग को लेकर स्वच्छता ग्राही के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। स्वच्छता ग्राही हिफाजत अली का कहना है कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत स्वच्छता शौचालय निर्माण में एवं निगरानी का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भुगतान की मांग को लेकर आए दिन पत्राचार किया जा रहा है लेकिन विभाग की तरफ से भुगतान नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय पर स्वच्छता ग्राही को नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया था। विभाग की तरफ से इसमें भी मनमानी तरीके से नियुक्ति की जा रही है। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्वच्छता ग्राहियों को गांव में नियुक्त कराने की मांग की। रियासत अली, संजय कुमार मौर्य, संदीप कुमार, शिवकांत, धीरेंद्र, शिवानंद, राजू, रामप्रवेश, दिनेश कुमार, रामनरेश, विनोद कुमार, महेश पाल, हिफाजत अली, अखिलेश मिश्रा, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed