फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's temperature reaches 3.2, people stunned due to cold wind

सोनभद्र का तापमान पहुंचा 3.2 पर, सर्द हवा चलने से ठिठुरते रहे लोग

Mon, 25 Jan 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's temperature reaches 3.2, people stunned due to cold wind
सोनभद्र। जिले में करीब एक सप्ताह से तापमान घट-बढ़ रहा है। तापमान लुढ़कने से तीन दिन से गलन बढ़ गई है। सोमवार को सुबह भी आसमान में कोहरे की चादर तनी रही। कोहरे के चलते वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सर्द हवा चलने से दोपहर में धूप निकलने के बाद भी गलन अधिक रही।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शाम को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिरावट दर्ज की गई। रविवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.4 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि शनिवार को पारा लुढ़क कर 0.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सोमवार को सुबह नौ बजे तक कोहरे की चादर तनी रही। राजमार्ग पर वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। ठंड से बचाव के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। पूरे दिन सर्द हवा चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबकने लगे। राबर्ट्सगंज नगर में सभी वार्डो एवं प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाया जा रहा है। उधर, कोहरे के कारण राबर्ट्सगंज नगर से सटे सजौर गांव स्थित तालाब के पास रविवार की रात में धान लदा ट्रक पलट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। सड़क के किनारे बना नाला क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed