शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रहे 19वां चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को टोल प्लाजा सोनभद्र व मुगलसराय के बीच हुआ। टास जीतकर टोल प्लाजा के कप्तान सुनील सिंह ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने आठ विकेट खोकर 121 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुगलसराय की टीम 88 रन पर ही सिमट गई। मैन आफ दी सीरीज राम शरीक यादव रहे।
मुख्य अतिथि सपा युवा नेता जय प्रकाश पांडे, डॉ. एचपी सिंह, प्राचार्य डॉ. ललिता सिंह, भाजपा नेता माला चौबे, अजीज खां, राजीव सिंह प्रबंधक चौधरी गोविंद सिंह महाविद्यालय एवं विकास स्पोर्टिग क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दोनों टीम के कैप्टन के बीच चांदी के सिक्के से टॉस उछाला गया। टोल प्लाजा के कैप्टन सुनील सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों के मैच में टोल प्लाजा ने 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए मुगलसराय को 122 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुगलसराय की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 88 रन बनाए। टोल प्लाजा ने इस मैच को 33 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच व मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार टोल प्लाजा के राम शरीक यादव को मिला। प्रत्येक खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार दिया गया। विजेता उपविजेता कैप्टन को ट्राफी व नकद प्राइज डॉ. एचपी सिंह व जय प्रकाश पांडे ने दिया। मैच के निर्णायक अंपायर की भूमिका में नारायण सोनी व नौशाद खां रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने स्कोरर अमन खां, शाहरुख खां व अंकित मौर्या ने किया। यहां तमाम लोग मौजूद रहे।