फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's claim to have fossils found in Bari

सोनभद्र के बाड़ी में जीवाश्म मिलने का दावा, पत्थरों पर पाए गए तीन प्रकार के लेयर

Sun, 31 Jan 2021 06:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 31 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's claim to have fossils found in Bari
जीवाश्म (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के चोपन ब्लॉक के बाड़ी ग्राम पंचायत की पहाड़ियों में जीवाश्म मिलने का दावा किया गया है। बीएचयू से शोध करने बाड़ी आए दिव्या सिंह व प्रद्युम्न सिंह का दावा है कि जीवाश्म दो मीटर के लेयर में है। टीम जीवाश्म को जांच के लिए लखनऊ भेजेगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन


शोध छात्रा दिव्या सिंह और प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि बाड़ी में पत्थरों पर तीन प्रकार के लेयर पाए गए हैं। इसकी संरचनात्मक जांच की जा रही है। ये जीवाश्म उस समय के हैं, जब पृथ्वी पर जीवन नहीं था। केवल वन थे। बताया कि इस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को दी जाएगी, ताकि इस क्षेत्र को संरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन


इस तरह का जीवाश्म कहां-कहां हैं, इसका अध्ययन करने के लिए जिले में जल्द भूवैज्ञानिकों की समिति बनाई जाएगी। समिति में अधिकारी भी रहेंगे। भूवैज्ञानिक मुकुंद शर्मा के नेतृत्व में आई शोध टीम जिले में तीन फरवरी तक शोध करेगी। भूवैज्ञानिक मुकुंद शर्मा ने बताया कि कुछ अन्य स्थलों पर भी जीवाश्म होने का अनुमान है। इन्हीं सबका अध्ययन करने के लिए शोध टीम काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed