फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra road accident: Two bikes collide face to face, one youth dies, chaos among family members

सोनभद्र सड़क हादसा: दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 21 Sep 2023 05:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 21 Sep 2023 05:44 PM IST
सार

बभनी के दरनखाड़ गांव निवासी विकास कुमार (18) पुत्र सूबेदार बाइक से रात में बभनी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में कस्तूरबा विद्यालय से पहले सत्यनारायण के दुकान के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Sonbhadra road accident: Two bikes collide face to face, one youth dies, chaos among family members
फाईल फोटो विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर बुधवार की रात दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

विज्ञापन

बभनी के दरनखाड़ गांव निवासी विकास कुमार (18) पुत्र सूबेदार बाइक से रात में बभनी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में कस्तूरबा विद्यालय से पहले सत्यनारायण के दुकान के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास सड़क के किनारे रखे गिट्टी पर गिर गया। उसे गंभीर चोट आई। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में म्योरपुर लिलासी मोड़ के पास मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के पिता सूबेदार ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर वीर बहादुर चौधरी ने मेमो के आधार पर म्योरपुर सीएचसी पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम
बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर हादसे में विकास की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां फूलकुंवर दहाड़ मारकर रोने लगी और रह रहकर बेहोश हो जा रही है। उधर, बेटे की मौत के बाद पिता बेसुध हैं। आस-पास पास के लोग ढांढस दिलाने में लगे हुए हैं। विकास चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घर की हालत भी ठीक नहीं है। मजदूरी से ही परिवार का भरण पोषण होता है। विकास के दो बड़े भाइयों की शादी हो गई है। विकास अपने माता-पिता का सहारा था। पिता के साथ मजदूरी करता था। मृतक के पिता सूबेदार ने बताया कि बुधवार को विकास अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए बभनी आया था। रिचार्ज कराकर वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed