फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Rain water filled the service road and streets, people are in trouble

सोनभद्रः सर्विस रोड और गलियों में भरा बारिश का पानी, लोगों को परेशानी

Mon, 09 Aug 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Rain water filled the service road and streets, people are in trouble
सोनभद्र के चोपन विकास खंड क्षेत्र के डाला-बाड़ी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बने पुल के नीचे सोमवार की सुबह बारिश का पानी सर्विस रोड और गलियों में भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड व घरों में भी पानी भर गया है। सर्विस लेन पर पानी भरने से खनन क्षेत्र में जाने वाले वाहनों की गति थम गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात से शुरू हुई झमझम के कारण मुख्य मार्ग से बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी स्थित खदानों व क्रशर प्लांटों से जुड़ने वाला उक्त सर्विस मार्ग जलमग्न हो गया। इससे सर्विस रोड किनारे स्थित बुल्लू मिस्त्री, इश्तियाक अहमद, मो. इरफान, मो. सैयद, मो. खलील, अरुण शर्मा, अशोक चौधरी, कल्लू, निषाद कटरा, विधायक कटरा की दुकानों में पानी भर जाने से अफरा तफरी मच गई। पीड़ित रहवासियों व दुकानदारों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा पानी निकलने वाले नालों को पाटकर दोनों तरफ सर्विस रोड बना दिया गया था।
विज्ञापन

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण पानी का अधिक दबाव एवं कूड़ा करकट से नाली वाली पुलिया जाम हो गई हैं। पानी की निकासी न हो पाने के कारण सड़क पर भरा पानी घरों में घुस रहा है। यह परेशानी बरसात में कई वर्षों से उत्पन्न हो रही है। जबकि इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर पूर्व में गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे अधिक दिक्कत का सामना कर रहे सर्विस रोड के दुकानदारों ने जिला प्रशासन से पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed