{"_id":"692c9e68145c4f62560e4f75","slug":"sonbhadra-police-first-exposed-the-smuggling-of-cough-syrup-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138136-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सबसे पहले सोनभद्र पुलिस ने किया था कफ सिरप की तस्करी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सबसे पहले सोनभद्र पुलिस ने किया था कफ सिरप की तस्करी का खुलासा
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी सहित देश के कई राज्यों और विदेश तक फैले कफ तस्करी के इस नेटवर्क का पहला खुलासा सोनभद्र की पुलिस ने किया था। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस टीम ने 18 अक्तूबर की रात राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से सिरप की शीशियों से भरा दो कंटेनर पकड़ा तो एकबारगी हर किसी के होश फाख्ता हो गए। इसे नमकीन और चिप्स के कार्टन के बीच छिपाकर रखा गया था।
लगभग साढ़े तीन करोड़ के सिरप की बरामदगी के बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस की विशेष टीम गठित की। एक अक्तूबर की रात जहां एसओजी प्रभारी राजेश चौबे की अगुवाई वाली टीम ने लगातार छह घंटे तक सिरप लदे ट्रक का पीछा कर रांची के पास पकड़ा।
वहीं सात सदस्यीय टीम ने गाजियाबाद पुलिस के साथ मिलकर तीन अक्तूबर की रात सिरप लदे चार ट्रक पकड़ने के साथ ही आठ को गिरफ्तार कर गिरोह की परतें कुछ इस तरह उधेड़ी कि पूरे यूपी में खलबली मच गई। अब सोनभद्र की टीम ने गिरोह के मास्टरमाइंड का दर्जा रखने वाले भोला जायसवाल की गिरफ्तारी की है। कहा जा रहा है कि जल्द ही यहां की टीम नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों को भी दबोच सकती है।