{"_id":"6773fceed26d0b02d20b8223","slug":"sonbhadra-police-alert-due-to-suspects-seen-in-streets-at-midnight-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: आधी रात में हाथ में हथियार लिए गलियों में दिखे संदिग्ध, सक्रिय हुई पुलिस; लोगों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: आधी रात में हाथ में हथियार लिए गलियों में दिखे संदिग्ध, सक्रिय हुई पुलिस; लोगों से की ये अपील
Tue, 31 Dec 2024 07:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:49 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में कोतवाली पुलिस चौकी के पीछे रात में संदिग्ध लोगों की चहलकदमी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है और लोगों से सतर्क रहने के लिए अपील की है।
विज्ञापन
आधी रात में हाथ में हथियार लिए गलियों में दिखे संदिग्ध
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
विस्तार
सोनभद्र जिले की कोतवाली पुलिस चौकी के ठीक पीछे गली में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की चहलकदमी ने खलबली मचा दी है। उनकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। संदिग्धों ने चेहरा ढक रखा है। उनके हाथ में सब्बल भी है। फुटेज सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात कुछ संदिग्ध युवक नगर के गलियों में भ्रमण करते दिखे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। नगर में लोगों से अपील की जा रही है कि घर के बाहर बाइक व अन्य सामान को खुले में न छोड़ें। रात में एक बार अपने घरों के आस पास नजर जरूर बनाए रखें। जल्द ही उन्हें पकड़कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन