{"_id":"5db9d48f8ebc3e01665e673a","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns4915982152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 65 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 65 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के 65 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। केंद्रों पर धान विक्रय करने के लिए अब तक 3772 किसानों पंजीकरण कराया है। क्योंकि सरकार ने जिला प्रशासन को पंजीकृत किसानों का ही धान क्रय करने का निर्देश दिया है। ऑनलाइन धान के दाम का भुगतान होगा।
गौरतलब हो कि शासन ने जिला प्रशासन को वित्तीय वर्ष में 112000 मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य दिया है। धान क्रय करने के लिए राबट्र्सगंज, घोरावल एवं दुद्धी तहसील क्षेत्र में 65 केंद्र बनाए गए है। धान खरीद की तिथि नजदीकी आता देख संबंधित अधिकारियों ने केंदों पर तैयारियां पूर्ण कर ली है। सभी केंद्रों पर जरूरत के अनुसार बोरे, तौल मशीन आदि उपलब्ध है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि एक नवंबर से 29 फरवरी तक 65 धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। सभी केंद्रों पर धान क्रय करने की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। केंद्र प्रभारियों को किसानों को पेयजल, बैठने, रोशनी आदि का इंतजाम कराने के लिए निर्देशित किया गया है। शासन स्तर से वर्ष 2019-20 में 112000 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक तीनों तहसील के 3772 किसानों ने धान विक्रय करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके है।