{"_id":"5db8825a8ebc3e015c0ccd9e","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns4914268136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान गिरने से घर में सो रहे चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा मकान गिरने से घर में सो रहे चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्री में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इससे घर में सो रहे मकान मालिक समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इसमें से एक बालिका की हालत गंभीर हो गई। रात में ही लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल भेजवाया। सभी घायलों की हालत में सुधार है।
मिश्री गांव निवासी बालेश्वर कन्नौजया का पूरा परिवार सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर में सोया हुआ था। बालेश्वर दूसरे घर में सोया था। जिस मकान में उसके बेटे, बहू बच्चे सोए हुए थे वह कच्चा मकान सोमवार की मध्य रात्रि में अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान धराशायी होने से उसमें सो रहे मदन (30) पुत्र बालेश्वर, रीना देवी (25) पत्नी मदन, उसकी बेटियां काजल (8), शिवानी (5) पुत्री मदन घर के मलवे में दबने से गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी के चींखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और फिर घायलों को कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया। लोगों की मानें तो शिवानी की स्थिति मलबे में दबने से बहुत खराब थी, लेकिन अस्पताल में उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। परिजनों समेत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए मुआवजे की मांग की है।