फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

पावर प्रोजेक्ट के स्वीच यार्ड में भड़की आग

Sun, 13 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
शक्तिनगर। मध्य प्रदेश के विंध्यनगर स्थित कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना के स्विच यार्ड में रविवार को सुबह नौ बजे के करीब भड़की आग से सीटी ट्रांसफार्मर जल गया। इससे पांच सौ मेगावाट की इकाई में विद्युत उत्पादन ठप हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से पावर प्रोजेक्ट को कितनी क्षति हुई है, इसका फिलहाल पता नहीं सका है। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों का कहना है कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंगरौली के विंध्यनगर क्षेत्र में स्थित 4760 मेगावाट के विंध्याचल पावर प्रोजेक्ट की पांच सौ मेगावाट क्षमता की सातवीं इकाई के स्विच यार्ड में मौजूद करेंट ट्रांसफार्मर में सुबह तकरीबन नौ बजे आग लग गई। इसकी वजह शार्टसर्किट बताई जा रही है। आग ने यूनिट नंबर 7 को अपनी आगोश में ले लिया। इससे कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। एनटीपीसी कैम्पस धुएं में तब्दील हो गया। आग को काबू में करने के लिए सीआईएसएफ के जवानों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर बिग्रेड के माध्यम से आग को बुझाया गया। आग बुझने के बाद एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंच कर नुकसान के आकलन में जुट गए हैं। विंध्याचल एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर प्लांट में रोज की भांति अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे थे। यूनिट नंबर 7 में अचानक चिंगारी उठी और ट्रांसफार्मर को देखते ही देखते अपनी चपेट में ले लिया है। जब तक अधिकारी व श्रमिक कुछ समझ पाते उसके स्विच यार्ड में मौजूद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आनन-फानन में इसकी सूचना सीआईएसएफ व फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed