फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या में छह लोगों पर मुकदमा

Tue, 01 Oct 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
रेणुकूट(सोनभद्र)। हमलावरों की गोली से गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत अध्यक्ष रेणुकूट शिव प्रताप सिंह (38) की सोमवार की देर रात वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने चेयरमैन के आवास के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुबह आठ बजे चक्काजाम कर दिया। एसपी प्रभाकर चौधरी के आश्वासन पर दोपहर 12 बजे के बाद जाम समाप्त हुआ। इस मामले में पुलिस ने चेयरमैन के भतीजे अवनीश सिंह की तहरीर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह अपने भवन के भूतल पर स्थित कार्यालय में कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा और अध्यक्ष को नमस्कार करते हुए कुछ सेकेंड रुका। फिर अचानक उसने बंदूक निकाल कर फायरिंग कर दिया। बंदूक से निकली गोली सीधे अध्यक्ष के बाएं सीने में जाकर लगी। अचानक हुए हमले से जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर ने दूसरा फायर झोंक दिया, मगर गोली दरवाजे में लगी। नजदीक ही मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाया तो वह हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। वहां मौजूद लोग नगर पंचायत अध्यक्ष को तत्काल हिंडालको हॉस्पिटल ले गए जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते वक्त एंबुलेंस लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल भी रुकी जहां कुछ देर इलाज के बाद चेयरमैन को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर देर रात ही डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां कई थानों की फोर्स भी देर रात तक मौजूद रही। चेयरमैन के मौत की सूचना नगर में मिलते ही मंगलवार सुबह उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और उनके आवास के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर के प्रथम नागरिक की मौत से यह साबित होता है कि नगर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। घटना के 10 घंटे बाद भी हत्यारे आराम से घूम रहे हैं, जो लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। जाम लगने से मुख्य बाजार में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तमाम स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए शक्तिनगर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को पिपरी चौराहे और मुर्धवा की ओर से आने वाले वाहनों को मुर्धवा मोड़ के पूर्व ही रोक दिया गया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने जमकर प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। दोपहर करीब 12 बजे दोपहर में जाम स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। एसपी के आश्वासन पर लोगों ने चार घंटे बाद जाम हटा दिया। मृतक चेयरमैन के भतीजे अवनीश सिंह के तहरीर पर पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, उनके भाई बृजेश सिंह, राकेश सिंह, सपा नेता जमुना सिंह व राकेश मौर्या के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने कहा कि चेयरमैन हत्याकांड का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed