फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra News Six thieves arrested for conducting recce posing as hawkers three major thefts uncovered

Sonbhadra News: फेरीवाला बनकर करते थे रेकी, छह चोर गिरफ्तार; चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा

Fri, 19 Sep 2025 11:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 11:33 PM IST
सार

सोनभद्र में शातिर अंदाज में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे फेरीवाला बनकर रेकी करते थे।

विज्ञापन
Sonbhadra News Six thieves arrested for conducting recce posing as hawkers three major thefts uncovered
पुलिस की गिरफ्त में छह चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों के जेवरात, नकदी और चोरी में इस्तेमाल लोहे का रॉड समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है। चोर पहले इलाके में फेरीवाला बनकर घूमते हुए रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में एएसपी अनिल कुमार व सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 27 अगस्त की रात रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार स्थित बालाजी ज्वैलर्स से चोरी हुई थी। इसके अगले ही दिन 28 अगस्त की रात दुद्धी क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ाया था। 
विज्ञापन


इससे पहले 27 जुलाई की रात ओबरा क्षेत्र में घर-ऑफिस से नकदी चोरी हुई थी। चाेरी की इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। गहन छानबीन और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonbhadra News Six thieves arrested for conducting recce posing as hawkers three major thefts uncovered
पुलिस ने बरामद किए सामान। - फोटो : अमर उजाला

उनकी पहचान मप्र के रायसेन निवासी भीम सिंह, दुर्योधन, होशंगाबाद निवासी कांजिरा बंजारा, कटनी निवासी तान सिंह, प्रयारागज निवासी आनंद बंजारा, सिपाही लाल के रूप में हुई। इसके अलावा उनके गिरोह में शामिल कटनी निवासी आजाद, बीना मप्र निवासी राका, उसका भाई गोविंदा, गब्बर, काला, कटनी निवासी शुकरिया, गुना निवासी दिनेश उर्फ जिगर, पपडिया और प्रयागराज निवासी दिनेश सहित नौ साथियों की तलाश की जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह कहीं फूल तो कही गुब्बारा आदि घूम कर बेचते हैं और अपने साथियों को बुलाकर झाड़ जंगल में अस्थाई डेरा बनाकर रुकते हैं। वहीं पर साथी ट्रेन व बस से आते हैं। पहले से चिह्नित किए गए मकान व दुकान में योजना के अनुसार रॉड व अन्य सामान ताला तोड़ने का लेकर चोरी कर चले जाते हैं। इसके बाद अपना अड्डा बदल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed