{"_id":"612bbdaa8ebc3e4940789c11","slug":"sonbhadra-newborn-girl-found-in-forest-in-abandoned-hall-sent-to-district-hospital-for-better-care-sonbhadra-news-vns6086635169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः लावारिस हाल में जंगल में मिली नवजात बच्ची, बेहतर देखभाल के लिए भेजा गया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः लावारिस हाल में जंगल में मिली नवजात बच्ची, बेहतर देखभाल के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में नवजात बच्चियों के लावारिस हाल में मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को म्योरपुर के डडीहरा गांव के पास जंगल में एक नवजात मिली। म्योरपुर सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिछले दो माह में लावारिस हाल में पाई गई यह तीसरी बच्ची है।
गांव के प्रधान प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद यादव ने बताया कि गांव की सोनामती पत्नी बालकेश्वर बैगा रविवार को घर से जंगल की तरफ जा रही थी। बहेरा खाड़ी जंगल में उसे एक नवजात बच्ची मिली। नवजात का जन्म 24 घंटे के भीतर ही हुआ है। महिला उसे उठाकर अपने घर ले गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर एसआई ओमप्रकाश सिंह, महिला आरक्षी ज्योति देवी ने मौके पर पहुंचकर नवजात को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार व देखरेख के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नवजात स्वस्थ है। उसे बेहतर उपचार व देखभाल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले पन्नूगंज और अनपरा से भी एक-एक नवजात बच्ची लावारिस हाल में मिल चुकी हैं।