फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Newborn girl found in forest in abandoned hall, sent to district hospital for better care

सोनभद्रः लावारिस हाल में जंगल में मिली नवजात बच्ची, बेहतर देखभाल के लिए भेजा गया जिला अस्पताल

Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Newborn girl found in forest in abandoned hall, sent to district hospital for better care
सोनभद्र जिले में नवजात बच्चियों के लावारिस हाल में मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को म्योरपुर के डडीहरा गांव के पास जंगल में एक नवजात मिली। म्योरपुर सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिछले दो माह में लावारिस हाल में पाई गई यह तीसरी बच्ची है।
विज्ञापन

गांव के प्रधान प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद यादव ने बताया कि गांव की सोनामती पत्नी बालकेश्वर बैगा रविवार को घर से जंगल की तरफ जा रही थी। बहेरा खाड़ी जंगल में उसे एक नवजात बच्ची मिली। नवजात का जन्म 24 घंटे के भीतर ही हुआ है। महिला उसे उठाकर अपने घर ले गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर एसआई ओमप्रकाश सिंह, महिला आरक्षी ज्योति देवी ने मौके पर पहुंचकर नवजात को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार व देखरेख के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नवजात स्वस्थ है। उसे बेहतर उपचार व देखभाल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले पन्नूगंज और अनपरा से भी एक-एक नवजात बच्ची लावारिस हाल में मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed