{"_id":"612fa9028ebc3e847778dc95","slug":"sonbhadra-lng-kit-will-be-installed-in-the-dumpers-engaged-in-coal-transportation-a-big-step-towards-reducing-carbon-emissions-sonbhadra-news-vns609166427","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः कोयला ढुलाई में लगे डंपरों में लगेगा एलएनजी किट, कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः कोयला ढुलाई में लगे डंपरों में लगेगा एलएनजी किट, कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में बड़ा कदम
विज्ञापन
सोनभद्र में कार्बन फुट प्रिंट कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने डंपरों में लिक्विफाइड नैचुरल गैस (एलएनजी) किट्स लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने गेल (इंडिया) लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड के साथ मिलकर महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) में कार्यरत 100 टन क्षमता के दो डंपरों में एलएनजी किट्स फिट करने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के लिए सीआईएल ने मंगलवार को गेल और बीईएमएल के साथ एक एमओयू किया।
डंपरों में एलएनजी किट लगने के बाद ये दोहरी ईंधन प्रणाली (डूअल फ्यूल सिस्टम) के साथ काम कर सकेंगे। एलएनजी के इस्तेमाल से इन डंपरों का संचालन अधिक ईको-फ्रेंडली और कम लागत वाला होगा। कोल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी की ओपनकास्ट खदानों में इस समय 2,500 भारी मशीनें (एचईएमएम) कार्यरत हैं। कंपनी का डंपर बेड़ा कंपनी में होने वाली कुल डीजल खपत का 65 से 75 फीसदी उपभोग करता है।
एलएनजी, डीजल का 30 से 40 प्रतिशत उपभोग कम करेगा, जिससे कंपनी की ईंधन लागत में 15 फीसदी की कमी होगी। इस कदम से कंपनी के कार्बन उत्सर्जन में खासी कमी आएगी। अगर डंपर सहित कंपनी की सभी एचईएमएम में एलएनजी किट लगा देता है तो कंपनी के ईंधन खर्च में सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये की बचत होगी। डीजल चोरी और मिलावट से भी मुक्ति मिलेगी।