फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra laborer dies due to falling of tree, uncle seriously injured

Sonebhadra News: पेड़ टूटकर गिरने से सोनभद्र के मजदूर की मौत, चाचा गंभीर

Fri, 07 Jun 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra laborer dies due to falling of tree, uncle seriously injured
क्षेत्र के कुखुड़ी गांव में देर रात टेंट के अंदर सो रहे सोनभद्र के मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात आई आंधी की वजह से महुआ के पेड़ की मोटी डाल टेंट में सो रहे मजदूरों पर गिर गई। इससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल को शहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के बगल नई रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। सोनभद्र थाना बभनी गांव नाधिरा निवासी संजू (20) पुत्र इंद्रदेव अपने चाचा रामलाल के साथ कुखुड़ी गांव में रहकर निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर मजदूरी करते थे। गांव के ही पंडित की बाग में करीब 50 मजदूरों के ठहरने के लिए प्लास्टिक व कपड़े से निर्मित टेंट बने हुए हैं। बुधवार रात भोजन करने के बाद मजदूर टेंट में सोने चले गए।
विज्ञापन

रात करीब सवा दो बजे आंधी आने से महुआ के पेड़ से टूटकर एक मोटी डाल टेंट पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से संजू की मौके पर मौत हो गई और रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे साथी मजदूरों ने डाल हटाते हुए घायल को नजदीक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को शहर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे भारतगंज चौकी प्रभारी प्रभारी विनय सिंह पटेल ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed