फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Jackal from the forest attacks villagers 10 injured

सोनभद्र: जंगल से आए सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, चार बच्चों समेत 10 घायल; गांव में दहशत

Mon, 19 Oct 2026 05:40 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: किशन चौबे Updated Mon, 19 Oct 2026 05:40 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र की कोटा ग्राम पंचायत के सरपतवा और अम्मा टोला में रविवार रात सियार के हमले में चार बच्चों समेत करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी चोपन में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
 

विज्ञापन
Sonbhadra Jackal from the forest attacks villagers 10 injured
सोनभद्र: सियार ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथीनाला के चोपन थाना क्षेत्र की कोटा ग्राम पंचायत के सरपतवा और अम्मा टोला में रविवार रात सियार के हमले में चार बच्चों समेत करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सोमवार को सभी घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। उपचार और जरूरी दिशा-निर्देश देने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


बचाव के लिए पहुंचे ग्रामीणों पर भी किया हमला
अम्मा टोला निवासी बाबूलाल ने बताया कि रविवार रात भोजन करने के बाद परिवार के लोग घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात जंगल की ओर से आए सियार ने अचानक उनके पैर में काट लिया। दर्द होने पर उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकल आए। इसी दौरान सियार ने नंदलाल पुत्र अशोक पर हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे कई अन्य लोग भी सियार के हमले में घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos


घटना में सरपतवा टोला निवासी अनुज, सतीश, अनिल, अवध नारायण, अनिता, सोना, सूरज की पत्नी अनिता और लल्लू समेत करीब 10 लोग घायल हुए। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

सभी घायलों को लगाया गया एंटी रेबीज टीका
सीएचसी चोपन के चिकित्सक डॉ. फैज ने बताया कि कोटा ग्राम पंचायत के सरपतवा और अम्मा टोला के करीब 10 महिला-पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों को सियार ने काटकर घायल कर दिया था। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed