{"_id":"5f25950b8ebc3e03ad0c19e5","slug":"sonbhadra-increased-vigilance-in-ayodhya-in-the-district-regarding-the-construction-of-ram-temple-sonbhadra-news-vns539174366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जिले में बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जिले में बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाबत भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिले के सभी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पांच अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने को कहा गया है। आने जाने वालों पर पैनी नजर रखने की हिदायत भी दी गई है। संदिग्ध लोगों के बारे में तत्काल अधिकारियों को सूचना देने तथा आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसपी आशीष श्रीवास्ताव में प्रधानमंत्री के अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने के लिए कड़े निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ श्रीराम मंदिर के निर्माण का आधार शिला रखेंगे। इसको लेकर सूबे के डीजीपी ने सभी एसपी को जिले मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सभी थाना प्रभारी को अलर्ट कर दिया है।