{"_id":"6a971896dfadda5e4908306a","slug":"august-rainfall-reached-50-of-the-seasonal-total-breaking-last-years-record-sonbhadra-news-c-191-1-gyn1003-148043-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अगस्त में सीजन की 50% हुई बारिश टूट गया पिछले साल का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अगस्त में सीजन की 50% हुई बारिश टूट गया पिछले साल का रिकाॅर्ड
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में दोपहर के समय हो रही बरसात। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त महीने के सात दिन की बारिश से पिछले साल का रिकाॅर्ड टूट गया। पूरे अगस्त महीने में 492 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आखिरी दिन 31 अगस्त को सबसे अधिक 122 मिमी बारिश हुई। 2025 अगस्त में 421 मिमी बारिश हुई थी। बीते 15 साल में इस साल सबसे अच्छी बारिश हुई है। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
इस साल मानसून सीजन में अगस्त का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पूरे माह में अधिकतर दिन लोग उमस, गर्मी और धूप से बेहाल रहे। स्थिति यह रही कि अगस्त के महीने में सामान्य तौर पर 32 से 33 डिग्री के बीच रहने वाला तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था।
शुरुआत के दिनों में किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया था। माह के सात दिन में बारिश 50 मिमी से अधिक हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल केवल अगस्त में ही इतनी बारिश हुई है जितनी साल 2014, 2017 और 2021 में पूरे मानसून सीजन में भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
इस साल अगस्त महीने में 492 मिमी बारिश पूरे सीजन के औसत बारिश का करीब 50 फीसदी है। जिले में मानसून सीजन का कोटा 988 मिमी है। विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि इस साल अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी हवाएं चलने के कारण बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं और बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्रों का लगातार बनना है। (संवाद)