फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra gets first rank in the state on IGRS portal

Sonebhadra News: आईजीआरएस पोर्टल पर सोनभद्र को प्रदेश में पहली रैंक

Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra gets first rank in the state on IGRS portal
सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला रैंक हासिल किया है। लगातार तीसरे माह इस उपलब्धि के साथ जिला पुलिस ने हैट्रिक भी लगाई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह व नोडल अधिकारी एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में आईजीआरएस पोर्टल पर माह सितंबर में प्राप्त शिकायतों को नियत समय में गुणवत्तापूर्ण एवं दक्षता के साथ निस्तारित किया गया। एएसपी ने बताया कि समय-समय पर अधिकारियों की ओर से समीक्षा कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया। आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही जनपद के 19 थानों रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल, शाहगंज, करमा, पन्नूगंज, रायपुर, रामपुर बरकोनिया, कोन, जुगैल, पिपरी, शक्तिनगर, अनपरा, दुद्धी, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर, महिला थाना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के थानों की रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed