फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Electricity supply in the city and surrounding areas stalled for 20 hours

सोनभद्रः नगर और आसपास के क्षेत्रों में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Electricity supply in the city and surrounding areas stalled for 20 hours
दुद्धी। नगर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात से ठप बिजली आपूर्ति शनिवार को शाम तक बहाल नहीं हो सकी है। इससे नगर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से दुद्धी नगर, मलदेवा, खजुरी, बीड़र, जाबर, शाहपुर, रजखड़, दुम्हान आदि गांव प्रभावित हैं। लोगों का इलेक्ट्रानिक्स सामान बेकार पड़ा है। मोबाइल चार्ज नहीं हो सका, जिससे सूचनाओं का आदान प्रदान प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे से बिजली कटी है और शनिवार को देर शाम तक बिजली नहीं बहाल हुई। नगरवासी दिनेश अग्रहरि, आशीष गुप्ता, प्रदीप कुमार, दिनेश चंद का कहना है कि दुद्धी सब स्टेशन से आए दिन बिजली फाल्ट होने की घटनाएं होती रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी हमेशा कुछ दिनों के बाद पुन: चालू हो जाती है। इस बाबत पावर कारपोरेशन के सहायक अभियंता चंद्रशेखर ने कहा कि दुद्धी में बिजली आपूर्ति शुक्रवार की रात में पावर हाउस में गड़बड़ी होने के कारण बंद हो गई है। पावर हाउस से खराबी दूर होने के बाद नगर और आसपास के गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed