फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Bar Association: Mahendra Shukla elected President, Chandrapal Shukla General Secretary

सोनभद्र बार एसोसिएशन : महेंद्र शुक्ला अध्यक्ष, चंद्रपाल शुक्ल महामंत्री निर्वाचित

Tue, 28 Dec 2021 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Bar Association: Mahendra Shukla elected President, Chandrapal Shukla General Secretary
राबर्ट्सगंज कचहरी में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद शुक्ला, महामंत्री पद पर चंद्रपाल शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंशुमान सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश मिश्र निर्वाचित हुए। विजयी प्रत्याशियों को घोषणा होते ही समर्थकों ने फूल-माला पहना कर स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र, मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। उन्होंने 339 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट को 107 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। हेमनाथ द्विवेदी को 232 मत मिले। जबकि तीसरे प्रत्याशी रहे संतोष कुमार पांडेय को 89 मत मिले। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंशुमान सिंह ने भी शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। उन्हें 401 मत प्राप्त हुए और निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवराज सिंह एडवोकेट को 162 मतों के अंतर से पराजित किया। शिवराज सिंह को 239 मत मिले। सबसे दिलचस्प मुकाबला महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पड़ पर देखने को मिला। महामंत्री पद पर जहां चंद्रपाल शुक्ल को 222 मत मिले, जिसकी वजह से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनन्द कुमार मिश्र को 16 मतों के अंतर से पराजित किया। आनंद मिश्र को 206 मत मिले। जबकि कुशकांत मौर्य को 102 मत, मनोज कुमार दुबे को 98 मत व अशोक कुमार को महज 20 मत मिले। इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार मिश्र को कुल 344 मत मिले, जिसका नतीजा रहा कि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भानु प्रताप को 32 मतों के अंतर से पराजित किया। भानु प्रताप को 312 मत मिले।
विज्ञापन

19 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2021-2022 के चुनाव में 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष (10 वर्ष के ऊपर) राजकुमार सिंह व यादवेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष (10 वर्ष के नीचे) ज्वाला प्रसाद व परमानंद निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए विकास शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सीताराम चौहान व संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए कंचन सिन्हा एडवोकेट को निर्विरोध चुना गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के लिए इंद्रकुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार, नीरज कुमार सिंह व दिनेश दत्त पाठक तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए मनोज कुमार, कमलेश सिंह पटेल, विवेक कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, सत्यनारायण गुप्ता व रमेश कुमार पाल को भी निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed