फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Bar Association election on 22nd

सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव 22 को

Wed, 02 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Bar Association election on 22nd
सोनभद्र। बार एसोसिएशन सोनभद्र केचुनाव की घोषणा की गई है। चुनाव का निर्णय एल्डर्स कमेटी के सदस्यों की बुधवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 22 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। उधर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि नौ दिसंबर को मतदाता सूची एल्डर्स कमेटी को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिन अधिवक्ताओं का सदस्यता शुल्क जमा नहीं हुआ है, वह पांच दिसंबर तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विनोद चौबे को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन, नाम वापसी आदि की तिथि के बारे में बृहस्पतिवार को घोषणा की जाएगी। बैठक में एल्डर्स कमेटी के सदस्य भोलानाथ सिंह यादव, गजेंद्र नाथ दीक्षित, तपेश्वर प्रसाद मिश्रा, अरुण कुमार पांडेय, सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed