{"_id":"5f46b6178ebc3e3cfc6c457a","slug":"sonbhadra-aarti-of-shaktinagar-became-sp-of-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: शक्तिनगर की आरती मथुरा की एसपी बनी, पति भी हैं आईपीएस, दोनों का कैडर यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: शक्तिनगर की आरती मथुरा की एसपी बनी, पति भी हैं आईपीएस, दोनों का कैडर यूपी
Thu, 27 Aug 2020 12:50 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के शक्तिनगर के ज्वालामुखी कालोनी की रहवासी आरती सिंह (आईपीएस) को मथुरा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे शुभचिंतकों में प्रसन्नता है। आरती के पति अनिरुद्ध सिंह (आईपीएस) हैदराबाद पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आरती व अनिरुद्ध दोनों यूपी कैडर से हैं।
विज्ञापन
ज्वाइनिंग लीव पूरा होने के बाद आरती 29 अगस्त के बाद अपनी पहली पोस्टिंग पर मथुरा पहुंचेगीं। आरती के पिता उपेंद्र सिंह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के सबदलपुर के रहने वाले हैं और शक्तिनगर/सिंगरौली के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। आरती की शुरूआती शिक्षा एनटीपीसी शक्तिनगर के विवेकानंद विद्यालय से हुई।
विज्ञापन
इसके बाद डीएवी स्कूल एनसीएल दुद्धीचुआ से इंटर, जबलपुर से बीबीए तथा इंदौर से एमबीए करने के बाद उन्होंने इंडियन पुलिस सर्विसेस (आईपीएस) तैयारी शुरू कर दी थी। वर्ष 2017 में वे आईपीएस के लिए चयनित हुईं। प्रशिक्षण के बाद आरती सिंह की पहली तैनाती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मथुरा में होने की जानकारी मिलने के बाद आरती और उपेंद्र सिंह को शुभचिंतकों व क्षेत्रीयजनों ने बधाई दी है।
विज्ञापन