फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: 85 thousand workers have not been updated data

सोनभद्रः 85 हजार श्रमिकों का अपडेट नहीं हुआ है डाटा, एप के माध्यम से कर सकते हैं अपडेट

Wed, 29 Apr 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: 85 thousand workers have not been updated data
सोनभद्र श्रम विभाग में पंजीकृत ज्यादातर श्रमिकों ने अपना नवीनीकरण नहीं कराया है। उनके बैंक खाते व आधार कार्ड अपडेट नहीं हैं। इससे उनके बैंक खाते में एक हजार रुपये की धनराशि अंतरित नहीं हो पा रही है। लॉक डाउन के दौरान खाता अपडेट कराने में आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग ने एप विकसित किया है, जिसके माध्यम से श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कराने के साथ ही बैंक खाता व आधार कार्ड अपडेट कर सकेंगे। इस व्यवस्था से जिले के लगभग 85 हजार श्रमिकों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

अपर श्रमायुक्त मिर्जापुर क्षेत्र सरजू राम ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से आपदा राहत सहायता योजना संचालित की गई है। जिसके तहत 1000 रुपये प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक के बैंक खाते में सीधे अंतरित की जा रही है। लेकिन जिले के लगभग 85 हजार श्रमिकों के बैंक खाते ऑनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण उन्हे इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन समस्या के निस्तारण के लिए बोर्ड की ओर से यूपीबीओसीडब्ल्यू मोबाइल एप विकसित किया गया है। जो स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस एप के जरिए श्रमिकों द्वारा अपना खाता बोर्ड के वेबसाइट पर अपडेट किया जा सकता है। अपर श्रम आयुक्त का कहना है कि एप खोलकर श्रमिक का विवरण सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर, पंजीयन संख्या या आधार संख्या की आवश्यकता होगी। बताया कि उन्ही श्रमिकों के खाते में सहायता राशि अंतरित की जा सकेगी, जिनके पंजीयन नवीनीकृत होंगे और पंजीयन में आधार कार्ड एवं बैंक खाते ऑनलाइन अपडेट होंगे। बता दें कि जनपद सोनभद्र में कुल 105132 श्रमिक पंजीकृत है। इनमें से सिर्फ 20 हजार श्रमिकों ने ही नवीनीकरण कराया है। 16 हजार श्रमिकों के बैंक खाते में प्रथम किस्त एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेज भी दी गई है। अन्य श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed