फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son killed his father by attacking him with stick on suspicion of witchcraft in sonbhadra

UP: जादू-टोना के शक में बेटे ने पिता को मार डाला, मां के सामने लाठी से पीटा, संतान न होने से था नाराज; FIR

Thu, 03 Jul 2025 09:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 09:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बेटे ने अपने पिता की जान ले ली। शादी के कई वर्ष बाद भी संतान न होने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। पुलिस आरोपी बेटे तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Son killed his father by attacking him with stick on suspicion of witchcraft in sonbhadra
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही में गुरुवार की देर शाम बेटे ने लाठी से वार वृद्ध पिता की जान ले ली। दोनों के बीच जादू-टोना करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


खैराही गांव निवासी राजमल (65) के बेटे रामजतन की कई वर्ष पहले शादी हो चुकी है। उसे कोई संतान नहीं हो रही थी। बताते हैं कि इसी बात को लेकर रामजतन का माता-पिता से अक्सर विवाद होता था। उसे आशंका भी कि किसी ने उस पर जादू-टोना कर दिया है।
विज्ञापन


रामजतन बुधवार को कहीं बाहर काम करने चला गया था, लेकिन वाराणसी से ही गुरुवार को लौट आया। उसके बाद माता-पिता से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिता के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। जोरदार प्रहार से बुजुर्ग पिता वहीं गिरकर छटपटाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीताराम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि भूत प्रेत के विवाद के बाद बेटे ने लकड़ी के कुंदे से बाप के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed