फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son Found 122 crore for upgradation of the pump

सोन पंप के उच्चीकरण के लिए मिले 122 करोड़

Tue, 28 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 28 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Son Found 122 crore for upgradation of the pump
सोन लिफ्ट कैनाल शाहगंज राजवाहा नहर।
 सोन पंप कैनाल के दूसरे चरण में छह पंप और लगाने के लिए शासन से 122 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। कार्य पूरा होते ही सोन पंप कैनाल की क्षमता तीन सौ से बढ़कर छह सौ क्यूसेक (क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड) हो जाएगी। इससे किसानों के पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन



सोन नदी से पानी उठाकर सोन पंप के चार स्टेजों के जरिए घाघर मुख्य नहर और शाहगंज राजवाहा में पानी छोड़ा जाता है। इससे सिद्धी, नई बाजार, अमोखर, कुसी, मेहुड़ी, मानपुर, बरकरा, कैथी, देवरी, पवर समेत करीब 70 गांवों को पानी मिलता है। इसमें मिर्जापुर जिले के भी कई गांव शामिल हैं। महज छह पंप होने से किसानों को समुचित राहत नहीं मिल पा रही थी। 12 पंप हो जाने के बाद सोनभद्र-मिर्जापुर दोनों जिलों के बड़े हिस्से को सिंचाई के लिए आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा। 
विज्ञापन



1991 से ही सोन पंप कैनाल के उच्चीकरण की मांग उठ रही थी। इसको लेकर वर्ष 2012 में सपा की सरकार बनी तो शासन से पत्राचार शुरू हुआ। सीएम के निर्देश पर पहल आगे बढ़ी और  वर्ष 2014 में प्रस्ताव मंजूर होने के बाद बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब जाकर 122 करोड़ जारी भी कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम सीबी सिंह ने बताया कि सोन पंप कैनाल मेें छह और पंप लगाने के लिए 122 करोड़ का बजट आवंटित हो गया है। इसको देखते हुए सोन पंप कैनाल डिविजन को जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। पंप कैनाल के उच्चीकरण के बाद 22 हजार हेक्टेअर अतिरिक्त कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। अभी करीब 21 से 22 हजार हेक्टेअर के करीब भूमि सिंचित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed