फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Somewhere the bow was broken and somewhere Ravana's pride

Sonebhadra News: कहीं टूटा धनुष तो कहीं रावण का अभिमान

Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the bow was broken and somewhere Ravana's pride
प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन कलाकार पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। दर्शक भी उसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। सोमवार की रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंचों पर कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को मंच पर जीवंत बनाया।
विज्ञापन

म्योरपुर : कस्बे में चल रही रामलीला के चौथे दिन धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। विधायक रामदुलार गोंड ने प्रभु श्रीराम व माता जानकी को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। कहा कि रामलीला से हमें सीख लेकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस दौरान बाड़ासुर और रावण के संवाद ने दर्शकों का मन मोहा। परशुराम-लक्ष्मण के बीच संवाद भी रोचक रहा। इस दौरान गौरीशंकर सिंह सरपंच, व्यास आशीष अग्रहरि, अध्यक्ष गणेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बभनी : रामलीला के तीसरे दिन जनक बाजार और फुलवारी लीला के प्रसंगों का मंचन हुआ। विंढमगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे रामलीला के पांचवें दिन धनुष यज्ञ की लीला हुई। समिति के कलाकारों ने विभिन्न चरित्रों का जीवंत अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान अरविंद जायसवाल, वीरेंद्र कनौजिया, दिलीप कन्नौजिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन : नगर के रेलवे रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार को जनकपुरी में फुलवारी का मंचन हुआ। रामायण की चौपाई के साथ अष्टसखी संवाद का भरपूर आनंद दर्शकों ने लिया। स्वागत संचालन संजय चेतन ने किया। इस दौरान राजन जायसवाल, अशोक सिंघल, पृथ्वी सिंह आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम वनवास के दौरान छलकी आंखें

शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित रामलीला मंडप में चल रहे रामलीला मंचन में कैकई-दशरथ संवाद और श्रीराम वन गमन का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम को वनवास होते ही दर्शकों की आंखें नम हो गईं। रामलीला मंचन के दौरान बीना/कृष्णशिला कालोनी, जमशीला, घरसड़ी, चंदुआर, बरवानी, कोहरौलिया सहित आस पास गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed