फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Some got an airplane and some got a farmer harvesting crops

Sonebhadra News: किसी को मिला वायुयान तो किसी को फसल काटता किसान

Fri, 28 Apr 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Some got an airplane and some got a farmer harvesting crops
सोनभद्र। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। दलीय उम्मीदवारों को पार्टी के अधिकृत निशान मिले हैं, जबकि निर्दल उम्मीदवारों को उनकी पसंद का चुनाव चिह्न दिया गया है। किसी को फरसा, अनार और हल चिह्न आवंटित हुआ तो किसी को पानी का नल मिला। इसके अलावा वायुयान, शंख, पंखा और फसल काटता किसान भी चुनाव चिह्न के रूप में प्रत्याशियों को आवंटित किए गए हैं। चुनाव चिह्न मिलते ही सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र से अध्यक्ष पद के लिए सात और 25 वार्डों के सदस्य पद पर 146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों को सदर तहसील परिसर में बने काउंटर से चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। यहीं पर चुर्क नगर पंचायत के लिए बनाए गए नामांकन स्थल पर भी अध्यक्ष व सदस्य पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। चुनाव निशान पाने के लिए सुबह दस बजे से ही प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की नामांकन स्थल पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

दुद्धी तहसील परिसर में अनपरा, दुद्धी, रेणुकूट और पिपरी नगर पंचायत के प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित हुए। राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में ओबरा, चोपन और डाला बाजार नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी किया गया। चुनाव निशान मिलने के बाद सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। घर-घर जाकर मतदाताओं को अपना निशान और क्रम संख्या समझाने में जुट गए हैं। जिले की नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 91 और सदस्य पद 768 उम्म्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपरा नगर पंचायत में सबसे अधिक प्रत्याशी
नगर का प्रथम नागरिक बनने की चाह रखने वालों की सबसे अधिक संख्या नवसृजित अनपरा नगर पंचायत में है। पहली बार यहां नगर पंचायत के लिए चुनाव हो रहा है। लिहाजा जीत दर्ज करने वाला निकाय का पहला चेयरमैन भी बनेगा। यही कारण है कि अन्य निकायों की अपेक्षा यहां चुनाव लड़ने वालों की संख्या सबसे अधिक है। अध्यक्ष पद पर कुल 28 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें 21 प्रत्याशी निर्दल हैं। पांच उम्मीदवारों की नाम वापसी से पहले यह संख्या 33 थी। प्रत्याशियों की इतनी अधिक संख्या प्रशासन के लिए भी परेशानी बढ़ाने वाली है। यहां मतपत्र का आकार अन्य निकायों की अपेक्षा अलग होगा।

अब हर खर्च की शुरू हुई निगरानी
प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही उनकी निगरानी भी बढ़ा दी गई है। फ्लाइंग स्क्वाड व स्टेटिक सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। यह टीम प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में होने वाले हर तरह के खर्च का ब्योरा रखेगी। प्रत्याशी प्रचार में कितने लोगों को चाय पिला रहे हैं, समोसा खिला रहे हैं या कुर्सी, माइक, शामियाना का इस्तेमाल कर रहे हैं, इन सबका ब्योरा टीम रखेगी। इसके खर्च का विवरण तैयार कर प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed