फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Solidarity shown for restoration of pension, voice raised

Sonebhadra News: पेंशन बहाली के लिए दिखाई एकजुटता, बुलंद की आवाज

Sat, 02 Aug 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Solidarity shown for restoration of pension, voice raised
कलेक्ट्रेट परिसर में पूरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते अटेवा के पदा​धिकारी - फोटो : संवाद
सोनभद्र। नई पेंशन योजना (एनपीएस), यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (यूपीएस) और सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को अटेवा के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। रामलीला मैदान से बाइक जुलूस लेकर बढ़ौली चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। अंत में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अटेवा से संतोष कुमारी और वकील अहमद ने कहा कि सरकार शिक्षक-कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन पर जबरन एनपीएस और यूपीएस थोपा जा रहा है। जब तक पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाल नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। रंजना सिंह और सुरेश कन्नौजिया ने निजीकरण को गरीब और मध्यम वर्ग के खिलाफ साजिश बताई।
विज्ञापन

रविभूषण सिंह और रविंद्र चौधरी ने आगाह किया कि समय रहते निजीकरण नहीं रोका गया तो सरकारी नौकरी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि अगर नेता और न्यायपालिका पुरानी पेंशन पा सकते हैं, तो कर्मचारी इससे वंचित क्यों किए जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में कौसर जहां, प्रभा शंकर, सूर्यप्रकाश सिंह, बबिता, कमलेश सिंह, संतोष सिंह, मनोज, रामचंद्र, अजय कुशवाहा आदि शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed