फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Society should go ahead to save tribal culture: Sheetal

आदिवासी संस्कृति सहेजने को आगे जाए समाज : शीतल

Sat, 08 Apr 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Society should go ahead to save tribal culture: Sheetal
सोनभद्र। नगर के न्यू कॉलोनी स्थित एक लॉन में शनिवार को गोंडवाना संस्कृति कल्चर बचाओ कार्यक्रम पर महासम्मेलन हुआ। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से आदिवासी समाज की खोई हुई संस्कृति को पुन: जिन्दा रखने के लिये विशेष तौर पर चर्चा कि गई। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र से आए शीतल सिंह मरकाम व विशिष्ट अतिथि गुलजार सिंह मरकाम, हंसराज धर्ने (क्दौली), महेन्द्र गोंड (भदोही), विजयलाल मरकाम, रामजी गोंड चंदौली उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शीतल सिंह मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग राजा हुआ करते थे। उनके राज मे सोने का सिक्का चला करता था, जब हम सब गोड़वाना समाज के लोग अपनी अपने धर्म और संस्कृति को मानते थे। आज हम सब अपने कल्चर और संस्कृति को भूल गए। जबसे प्रकृति पुजक से हम लोग मूर्ति पुजक हुए। आज सारी रियासत समाप्त हो गई। कोया पुनेम सोनभद्र के पथ प्रदर्शक कमलेश कुमार गोंड ने कहा कि जब तक पुन: हमारा आदिवासी समाज अपनी संस्कृति और कल्चर को नहीं मानेगा तब तक समाज का विकास नहीं होगा। त्रिपुरारी गोंड ने कहा कि आज हमारा समाज शिक्षा से वंचित है, जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा। तब तक आदिवासी समाज का विकास संभव नहीं है। आदिवासी समाज के लोगों का जल, जंगल, जमीन पर पूरा अधिकार होता था, मगर सरकार आदिवासियों को इससे बेदखल करना चाहती है। महासम्मेलन में प्रमुख रूप से गुलाब प्रसाद गोंड, जयश्री गोंड, राजेश गोंड़, विजय लाल मरकाम, महेन्द्र गोंड, नीतू गोंड, उर्मिला, शम्भू सिंह गोंड, जोखू खरवार, विमलेश गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed