फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Socialists pledged to fight against injustice.

Sonebhadra News: समाजवादियों ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

Tue, 13 Oct 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Socialists pledged to fight against injustice.
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में डॉ.राममनोहर लोहिया के पुण्यति​थि पर पुष्प अर्पित करते
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उनके विचारों और समाजवादी आंदोलन में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोहिया के बताए रास्ते पर चलने तथा अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का मानना था कि अन्याय के सामने झुकना न्याय को बढ़ावा देना है और अन्याय का मुकाबला करना मनुष्य का प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लोहिया के विचारों पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं और हर वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि डॉ. लोहिया लोकभाषा को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक मानते थे और उनका विचार था कि लोकभाषा के बिना लोकराज संभव नहीं है। उन्होंने समाज में एकता कायम रखने और कमजोर वर्गों को विशेष सहयोग देने पर जोर दिया। इसी अवसर पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के जन्मदिन पर पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, डॉ.केडी सिंह पटेल, अनिल प्रधान, मन्नू पांडेय, सरदार पारब्रह्म सिंह, दयाराम मौर्य, पंकज त्यागी, विनीत सरोज, ज्योतिष गौतम, गुलाम यासीन, मोहम्मद कलाम, बचोले प्रसाद पटेल, पीयूष, इमरान, आशु पाठक, अजीत कनौजिया, राजनाथ, दीपक केसरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed