फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   snatch mobile phones six criminals arrested along with minor Handsets worth rupees 12 lakh recovered

Sonbhadra News : झपट्टा मार छिन लेते थे मोबाइल, नाबालिग के साथ छह शातिर गिरफ्तार; 12 लाख के हैंडसेट बरामद

Mon, 28 Oct 2024 06:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 06:05 PM IST
सार

Sonbhadra News : सोनभद्र पुलिस के शिकंजे में आए इन शातिरों के खिलाफ कई राज्यों और जिलों के थाने में मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से इनकी तलाश थी। जांच-पड़ताल में इनके पास से 60 मोबाइल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
snatch mobile phones six criminals arrested along with minor Handsets worth rupees 12 lakh recovered
शातिरों के पास से पुलिस ने जब्त किए 60 मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक बाल अपचारी समेत गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 60 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किया। सभी सदस्य झारखंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


वह किराए के मकान में रहते थे। फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के दौरान मोबाइल चोरी कर भाग जाते थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 12 लाख रुपये हैं।



पुलिस लाइन में एएसपी कालू सिंह ने मीडिया को बताया कि 24 अक्तूबर की शाम बीना कॉलोनी निवासी भोकलो दास और हीरालाल गुप्ता से चार युवकों ने बीना मार्केट में झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया था। इस बीच, सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर शक्तिनगर पुलिस ने संडे मार्केट के पास से घेराबंदी कर छह संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 60 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला निवासी गोगा नोनिया, कुंदन महतो, गोविंद महतो, गौतम महतो, बास केला तेलझाड़ी निवासी अर्जुन मंडल के साथ ही एक बाल अपचारी शामिल हैं।

लगाते थे फेरी, बंगाल में बदलता था मोबाइल का आईईएएमआई नंबर
गिरफ्तार चोरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे लोग इन दिनों डिबुलगंज अनपरा में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के बहाने उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में जाकर किराये पर रुम लेकर उस क्षेत्र के भीड़-भीड़ वाले स्थानों या आस-पास के बाजारों में जाकर लोगों की मोबाइलों को चोरी करते हैं। जिसे बिहार व बंगाल में बेचते थे। वे एक स्थान पर रहकर चार से छह महीने चोरी करते थे। इसके बाद दूसरे स्थान पर चले जाते थे। वह मोबाइल फोन का आईईएएमआई नंबर बदलकर उसे दूसरे को बेचते थे।

इन स्थानों पर दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके विरुद्ध बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, यूपी के अलग-अलग जिलों में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी बीना संजय सिंह, हेड कांस्टेबल माघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश यादव, सौरभ यादव, मुकेश सोनकर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed