फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Snake bites MSc student, she lost her life due to exorcism

एमएससी की छात्रा को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

Fri, 27 Aug 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Snake bites MSc student, she lost her life due to exorcism
पोखरा गांव में बृहस्पतिवार की रात सर्पदंश से एमएससी के छात्रा की मौत हो गई। पेड़ से अमरूद तोड़ते समय सांप ने उसे डस लिया था। परिजन घंटों झाड़-फूंक में ही लगे रहे। अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पोखरा गांव निवासी राजदेव की पुत्री रीना (23) एमएससी की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की शाम वह घर के ही पिछले हिस्से में लगे पेड़ से अमरूद तोड़कर खा रही थी। पेड़ के नीचे छिपकर बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिजन आनन-फानन में युवती को बभनी सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद राहत न मिली तो म्योरपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन युवती को घर लाकर झाड़-फूंक कराने लगे। काफी देर बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो धनवंतरि चिकित्सालय एनटीपीसी रिहंदनगर ले गए। वहां से रेफर करने के बाद बैढ़न ले जाते रास्ते में युवती की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बैढ़न पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed