फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smuggling in Pushpa style Truck overturns in ditch sacks of rice contained lakhs worth of liquor

पुष्पा स्टाइल में तस्करी: खाई में पलटा ट्रक...दंग रह गई पुलिस, चावल की बोरी में लाखों की शराब; नंबर भी फर्जी

Fri, 05 Dec 2025 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 09:36 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी की सोनभद्र पुलिस ने लाखों की शराब को कब्जे में ले लिया। ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया था। इसमें चावल की बोरियाें में शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Smuggling in Pushpa style Truck overturns in ditch sacks of rice contained lakhs worth of liquor
शराब को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस ट्रक में चावल की बोरियों के पीछे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस शराब तस्करी का तरीका देख दंग रह गई। ट्रक पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पंजाब से झारखंड शराब ले जाने की बात सामने आई है। वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


हाथीनाला से दुद्धी मार्ग पर रजखड़ घाटी में बृहस्पतिवार की रात ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया था। सुबह ग्रामीण पहुंचे तो ट्रक के आसपास शराब की बोतल बिखरी हुई थी।सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। ट्रक को खाली कराया जाने लगा तो पहले दो परत चावल की बोरियां लदी थी, मगर उसके बाद ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी हुई थी। ट्रक पर मिर्जापुर का नंबर था। 
विज्ञापन


अंदर पेटियों में पंजाब में बिक्री के लिए तैयार मैकडावल, नंबर वन और रॉयज चैलेंजर्स ब्रांड का शराब भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो नंबर प्लेट भी फर्जी निकला। मौके पर एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ राजेश राय, दुद्धी कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह पहुंचे। देर शाम तक शराब की पेटियों को निकालने और उसकी गिनती जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोरियों पर बासमती, अंदर भरा था मोटा चावल
ट्रक के केबिन से पुलिस को चावल की बिल्टी बरामद हुई थी। ट्रक के अंदर बरामद बोरियों पर बासमती चावल लिखा था, जबकि अंदर बोरियों में सामान्य श्रेणी का मोटा चावल भरा हुआ था। ट्रक में सबसे आगे और ऊपरी हिस्से में चावल की बोरियां थी, जबकि अंदर पूरी तरह शराब की पेटी भरी थी। शराब मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे और बोतलों को उठाकर ले जाने लगे। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस के पहुंचने पर लोग वहां से खिसक लिए।

चावल की बिल्टी वाले ट्रक के अंदर से पंजाब में बिक्री वाली शराब पाई गई है। इसे तस्करी कर झारखंड ले जाया जा रहा था। पेटियों में बंद अलग-अलग ब्रांड की शराब को बाहर निकलवाकर गिनती कराई जा रही है। गिनती पूर्ण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  - राजेश राय, सीओ दुद्धी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed