फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smugglers killed in the attack elderly

तस्करों के हमले में अधेड़ की मौत

Wed, 25 Feb 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Wed, 25 Feb 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Smugglers killed in the attack elderly
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कोराई घाट (करौंदा पहाड़ी) के पास मंगलवार की रात पशु तस्करों ने अधेड़ राजकरन (42) की पीटकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद के मुताबिक राजकरन अपने तीन साथियों को लेकर जंगल में तस्करों से रुपये की वसूली करने गया था।
विज्ञापन


इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। एसपी शिवशंकर यादव ने बुधवार की सुबह घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को घटना का खुलासा जल्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 11 बजे शाहगंज के रहने वाले राजाराम ने राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घसिया गांव निवासी मंगरू (45) को सूचना दी कि कुछ पशु तस्कर जंगल के रास्ते मवेशियों को ले जाने वाले हैं। इस पर मंगरू अपने साथ राजकरन (42), शिव कुमार (32) और तपेशर (30) को लेकर पास की करौदा पहाड़ी पर पहुंच गया। रात करीब एक बजे कुछ पशु तस्कर 40 से 50 की संख्या में मवेशी लेकर पहाड़ी की ओर पहुंचे। इस पर चाराें व्यक्तियों ने तस्करों को रोककर उनसे रुपये की मांग की। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। तस्करों के भारी पड़ने पर राजकरन के अन्य साथी वहां से फरार हो गए। साथी कुछ देर बाद गांव के अन्य लोगों के साथ फिर पहाड़ी के पास पहुंचे तो राजकरन को खून से लथपथ देख फौरन जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान बुधवार की भोर में राजकरन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके बाद वे शव को लेकर घसिया बस्ती चले गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बस्ती में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एसपी शिवशंकर यादव और एएसपी शंभू शरण यादव ने मौके का मुआयना किया।


सीओ सच्चिदानंद के मुताबिक  मृतक के साथी मंगरू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पशु तस्करों की पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। एसपी शिवशंकर यादव के मुताबिक कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बताया कि म़ृतक पक्ष के लोग देर रात जंगल में क्या करने गए थे इसकी भी जांच कराई  जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed