फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six roads will be pothole free with Rs 60 lakh

Sonebhadra News: 60 लाख रुपये से गड्ढामुक्त होंगी छह सड़कें

Sun, 21 Jul 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Six roads will be pothole free with Rs 60 lakh
जिले की छह सड़कों को बरसात बाद गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को शासन से 60 लाख रुपये मिले हैं। प्रत्येक सड़क का गड्ढा भरने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें स्टेट हाईवे, ओडीआर, एमडीआर और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधीन औड़ी से शक्तिनगर तक राज्यमार्ग को गड्ढामुक्त करने का कार्य कराया जाएगा। राज्यमार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों को बरसात बाद भरा जाएगा। इसी तरह से प्रमुख जिला मार्ग मुर्धवा-म्योरपुर मार्ग पर बकरिहवां से बीजपुर तक सड़क पर बने गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं बभनी, दुद्धी और म्योरपुर ब्लॉक में ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन से धनराशि मिली है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राकेश का कहना है कि सड़कों के गड्ढामुक्ति का कार्य बरसात बाद शुरू होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जहां की सड़कें गड्ढायुक्त होंगी, वहां गड्ढे भरे जाएंगे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed