फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six gates of Rihand and five gates of Obra closed, water is being released from only one gate each

Sonebhadra News: रिहंद के छह और ओबरा के पांच गेट बंद, सिर्फ एक-एक गेट से निकाला जा रहा पानी

Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Six gates of Rihand and five gates of Obra closed, water is being released from only one gate each
ओबरा डैम का खोला गया एक फाटक से निकलता पानी। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
रेणुकूट/ओबरा। पिपरी स्थित रिहंद बांध में जलस्तर में कमी आने के बाद पानी की निकासी को नियंत्रित किया गया है। शुक्रवार को दोपहर तक बांध के छह गेट बंद कर दिए गए थे। अब सिर्फ एक गेट खुला रखा गया है। बांध का जलस्तर वर्तमान में 871.5 फीट दर्ज किया गया है। वहीं रिहंद से पानी कम आने के बाद ओबरा बांध के भी पांच गेट बंद किए गए हैं। पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण रिहंद बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी। अधिकतम जलस्तर के करीब पहुंचने के बाद एक-एक कर गेट खोले गए थे। इस दौरान बांध से बड़ी मात्रा में पानी सोन नदी की ओर छोड़ा गया। पानी की निकासी बढ़ने से सोन नदी का जलस्तर भी बढ़ा था। अब जलस्तर में गिरावट और पानी की आवक नियंत्रित होने के बाद बांध प्रबंधन की ओर से गेटों को बंद करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक चार गेट बंद किए गए थे। दोपहर में फिर दो गेट बंद किए जाने के बाद केवल एक गेट से ही पानी निकाला जा रहा है। बांध की टरबाइनों से भी विद्युत उत्पादन जारी है। उधर, रिहंद से पानी की आवक में कमी के कारण शुक्रवार को ओबरा बांध के भी पांच गेट बंद कर दिए गए। वर्तमान में ओबरा बांध का एक फाटक खुला हुआ है, जिससे 15500 क्यूसेक पानी रेणुका नदी में प्रवाहित हो रहा है। ओबरा जल विद्युत की तीनों टरबाइनों से हो रहे बिजली उत्पादन से भी 16200 क्यूसेक पानी निकल रहा है। ओबरा बांध प्रखंड के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने बताया कि पानी की आवक कम होने के कारण खुले फाटकों की संख्या भी घटाई गई है। स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

एक मीटर नीचे आया सोन नदी का जलस्तर
चोपन। सोन नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। बाणसागर से पानी आने के बाद बृहस्पतिवार देर रात तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी का जलस्तर शुक्रवार को एक मीटर नीचे आ गया। शाम 4 बजे चोपन घाट पर जलस्तर 170.5 मीटर दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को यह खतरे के निशान (171 मीटर) से 44 सेमी ऊपर बह रही थी। स्थिति पर प्रशासन लगातार निगाह बनाए हुए है। तटवर्ती इलाकों में टीमें लोगों को सतर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed