फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six feet long crocodile was hidden in the field

Sonebhadra News: खेत में छिपा था छह फीट लंबा मगरमच्छ, दस दिन में तीसरी घटना

Wed, 01 May 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Six feet long crocodile was hidden in the field
घोरावल। नदी-तालाबों में पानी कम होने के बाद जलीय जीवों के आबादी क्षेत्रों में पहुंचने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत मझिगवां मिश्र गांव में आवासीय बस्ती के पास खेत में मगरमच्छ मिलने से ग्रामीण सहम गए। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर रिट्ठी बांध जलाशय में छोड़ा। बीते दस दिन में अलग अलग गांवों से तीन मगरमच्छ आवासीय बस्ती व खेतों से पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में दया मिश्रा के घर के पास खेत में बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने 6 फीट लंबा मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। उसकी फुंफकार सुनकर लोग सहम गए।
विज्ञापन

सूचना पर वन दारोगा राजन मिश्रा, अमलेश यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा व ओमप्रकाश पाल की टीम मौके पर पहुंची। रस्सी व बांस के सहारे करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और रिट्ठी बांध जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह मझिगवां मिश्र गांव में आवासीय बस्ती के पास खेत में 6 फीट लंबा नर मगरमच्छ पकड़ा गया,जिसे रिट्ठी बांध जलाशय में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गर्मी से बेलन नदी, बकहर नदी और तालाबों के आस पास के इलाकों में मगरमच्छ मिलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने अपील की है कि ग्रामीण इलाकों में खेतों और झाड़ियों के पास सावधानी पूर्वक आवागमन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed