{"_id":"693489c2f552359bc70ddd01","slug":"sit-keeping-an-eye-on-every-firm-buying-cough-syrup-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138437-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कफ सिरप खरीदने वाली हर फर्म पर एसआईटी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कफ सिरप खरीदने वाली हर फर्म पर एसआईटी की नजर
विज्ञापन
सोनभद्र। कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी से जुड़े लोगों को कहीं से राहत न मिलने पाए, इसके लिए एसआईटी सिरप खरीदने वाली हर फर्म पर नजर गड़ाए हुए है। औषधि नियंत्रण विभाग के सहयोग से कफ सिरप और नशीली दवाओं की आपूर्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। वर्ष 2021 की तरह जांच की तकनीकी खामियों का फायदा इस बार भी कोई तस्कर न उठाने पाए, इस पर पुलिस का विशेष ध्यान है।
नशे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तस्करी कर ले जाए जा रहे कफ सिरप की बरामदगी के बाद से सोनभद्र पुलिस इससे जुटे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। जांच में कोई खामी न रहने पाए। इसके लिए खास तौर पर एसआईटी तो गठित की ही गई है। एसओजी को भी लगाया गया है। अब तक जहां इस नेटवर्क से जुड़े 15 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है।
वहीं फर्जी आपूर्ति से जुड़ी दो फर्म संचालकों व सिरप के मुख्य वितरक शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भोला को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अब नामजद फर्म संचालकों, चिचिन्हित किए गए तस्करों की तलाश के साथ ही जिले में किन-किन फर्मों को कितनी-कितनी कोडिन युक्त सिरप की आपूर्ति की गई, इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
--
सीए विष्णु अग्रवाल से मिल सकती हैं अहम जानकारियां
कफ सिरप की तस्करी मामले में सीए विष्णु अग्रवाल से सोनभद्र पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। उन्हें थमाई गई नोटिस में सरगना शुभम के पिता भोला के नाम पंजीकृत फर्म शैली ट्रेडर्स से जुड़े ब्यौरे के साथ इस फर्म के जरिए हुए सभी तरह के वित्तीय लेन-देन की जानकारी तलब की गई है। कहा जा रहा है कि मिलने वाली जानकारी पूर्वांचल के कई बड़े चेहरों को भी बेनकाब करेगी। बताते चलें कि एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार की निगरानी में जांच कर रही एसआईटी शुक्रवार को इंस्पेक्टर सदानंद राय की अगुवाई में वाराणसी पहुंची थी। वहां सीए विष्णु अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर नोटिस थमाई गई थी। हिदायत दी गई है कि जल्द ब्यौरा उपलब्ध करा दिया जाए ताकि जांच आगे बढ़ा दी जाए।
--
2021 में जौनपुर, वाराणसी में पकड़ी गई थी तस्करी
इससे पहले वर्ष 2021 में जौनपुर-वाराणसी दोनों जगह कफ सिरप की तस्करी पकड़ी गई थी। 18 जनवरी 2021 को जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम से एसटीएफ-एनसीबी की संयुक्त टीम ने फेंसीडिल की 60 हजार शीशियां पकड़ी थी। मौके से जौनपुर निवासी चार और हरियाणा के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। महज माह भर बाद 22 फरवरी वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने 50700 शीशियां बरामद की थी। जौनपुर के एक, गाजीपुर के एक और वाराणसी के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान मतलूम अहमद का नाम सामने आया था जिस पर आरोप था कि वह असम, पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक सिरप आपूर्ति का नेटवर्क संभालता है लेकिन एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने के कारण आरोपियों को बाद में राहत मिल पाएगी। इस बार ऐसा न होने पाए इसको लेकर सोनभद्र पुलिस खासी सतर्कता बरत रही है।
-- --
वर्जन -
भोला से पूछताछ के आधार पर एसआईटी ने सीए विष्णु अग्रवाल को नोटिस थमाया है। उनसे वित्तीय लेन-देन का विवरण मांगा गया है। अन्य पहलुओं पर भी टीमें जांच में जुटी हुई हैं। तस्करों को कोई राहत न मिलने पाए, इसके लिए हर बिंदु पर ध्यान दिया जा रहा है। - अभिषेक वर्मा, एसपी।