फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sir, water is not reaching homes; the crisis is intensifying amidst the heat.

Sonebhadra News: साहब, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी, गर्मी में बढ़ने लगा संकट

Sat, 04 Apr 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sir, water is not reaching homes; the crisis is intensifying amidst the heat.
दुद्धी तहसील में संर्ध्ण समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम बीएन सिंह। स्रोत सूचना विभाग
सोनभद्र/दुद्धी/घोरावल। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 298 मामले आए। इसमें 39 का निस्तारण किया गया। अन्य 259 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ सौंप दिए गए। डीएम बद्रीनाथ सिंह दुद्धी में मौजूद रहे।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने नमामि गंगे योजना के तहत कार्यदाई संस्था पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बताया कि अब तक कई गांवों में पानी नहीं पहुंच पाया है। पाइप लाइन भी अधूरी ही बिछी है। गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दुद्धी के सूरज गुप्ता ने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। बीड़र से आए लालचंद ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों के न आने से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने संबंधित विभागों को कार्रवाई का निर्देश दिया। यहां कुल 61 प्रार्थना पत्र आए। इसमें छह का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राॅबर्ट्सगंज तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। कुल 120 शिकायतों में 20 मामले मौके पर निस्तारित किए गए। घोरावल में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने 70 शिकायतों में 05 मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। बाकी 65 प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed