फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sir, my son ties me up, beats me and snatches my money

Sonebhadra News: साहब, बेटा मुझे बांधकर मारता है, पैसे छीन लेता है

Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sir, my son ties me up, beats me and snatches my money
सोनभद्र। एसपी साहब, मेरा बेटा मुझे बांधकर मारता है। पैसे छीन लेता है। कई बार थाने पर गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह बातें एसपी कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग ने कहीं। एसपी के आदेश के पर सोमवार को रायपुर थाने में बेटे-बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रायपुर के पनिकप खुर्द निवासी पुन्नी लाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि बेटा श्यामनारायण, निशु देवी, पत्नी सुशीला उससे हमेशा मारपीट करते रहते हैं। वहीं रुपया भी छिन लेते हैं। ऐसा 2017 से अबतक होता आ रहा है।
विज्ञापन

21 अगस्त की रात नौ बजे तीनों ने मारपीट किया। 22 हजार रुपये भी छिन लिए। जिसके बाद वह थाने पहुंचा। जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि एसपी से शिकायत के बाद उन्होंने इंस्पेक्टर से बातचीत की। जहां से वह फिर से थाने गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसे थाने पर अगले दिन आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे खलियारी मार्केट में थे। पैर में दर्द होने के कारण चलने के लिए डंडा लिया था। उसी डंडे से मारते हुए घर पर ले गया। जहां हाथ पांव भी बांध दिया और उसकी पत्नी ने भी मारपीट किया। मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed