फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Silence spread on police station resolution day

Sonebhadra News: थाना समाधान दिवस में पसरा रहा सन्नाटा, कम आए फरियादी

Sun, 12 Mar 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Silence spread on police station resolution day
जिले के सभी थानों में महीने के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकांश थानों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस व राजस्व कर्मी मौजूद रहे, लेकिन फरियादियों की संख्या कम रही। सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस में आए 25 से अधिक मामले निस्तारित किए गए। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली में एसएसआई ऐश खान की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस में आए मामलों का निस्तारण किया गया। यहां कुल छह मामले आए, इसमें मौके पर सुनवाई करते हुए चार मामलों का निस्तारण कराया गया। शेष दो मामले जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित रहे। इस मौके के क्षेत्रीय लेखपाल, एसआई आदि मौजूद रहे। चोपन थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 13 मामले आए। इसमें मौके पर पांच मामले निस्तारित किए गए। उपजिलाधिकारी राजेश सिंह व अपराध निरीक्षक कृष्ण अवतार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व से संबंधित कुल नौ व पुलिस विभाग से संबंधित चार शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें मौके पर चार पुलिस विभाग से संबंधित व एक राजस्व विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण हुआ। शेष शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित को प्रेषित कर दिया गया। दुद्धी कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार विशाल पासवान ने किया। यहां कुल चार मामले आए। इसमें तीन मामले का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष राजस्व के मामलों को टीम द्वारा निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसआई दिग्विजय सिंह, लेखपाल तेजप्रताप सिंह, अंजना सिंह, लालबाबू सरोज आदि रहे। समाधान दिवस में पहुंचे संदीप निवासी बीड़र ने बताया कि होली के दिन दो पक्षों में मारपीट हुई थी। शुक्रवार को दोबारा मारने का प्रयास विपक्षियों ने किया। तहरीर देकर उसने कार्रवाई की मांग की। इसी तरह से अन्य थानों में आए मामलों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

------
तीन मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं
म्योरपुर। थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर भूमि विवाद संबंधित तीन मामले आए। तीनों में से किसी का समाधान नहीं हो सका। तीनों को राजस्व कर्मियों को निस्तारण के लिए दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि थाने में लगे समाधान दिवस में बलियरी, परनी और रासपहरी के एक-एक मामले आए जिनके निस्तारण के लिए राजस्व कर्मियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed