फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Signature campaign will start against MP Pakaudi Lal Kol

सांसद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

Sun, 07 Nov 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign will start against MP Pakaudi Lal Kol
राबर्ट्सगंज दडइत बाबा मंदिर परिसर में बैठक करते टीम 50 के सदस्य।संवाद - फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज नगर के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में रविवार को टीम 50 की बैठक हुई। इसमें रॉबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा सवर्ण समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की गई। इस दौरान सांसद के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राबर्ट्सगंज व घोरावल विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण व क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या किसी भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त है। बैठक में निर्णय लिया गया कि टीम 50 तब तक इस आंदोलन को जिंदा रखेगी जब तक सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि टीम 50 के लोग गांव गांव पहुंच कर ब्राह्मण व क्षत्रिय समुदाय के बीच सांसद के कृत्यों की जानकारी देकर उनके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। अध्यक्षता टीम 50 के सनातनी दीपक पंडित ने की। आनंद मिश्रा, गिरीश पांडेय, विजय विनीत तिवारी, राम अनुज धर द्विवेदी, नीतीश चतुर्वेदी ने कहा कि अब तक सांसद के खिलाफ कार्रवाई न होना दुखद है। अनुराग पांडेय (बंटी), संतोष पांडेय, अनुराग पांडेय (विक्की), सुमित तिवारी, करुणाकर तिवारी, कविराज लवकुश तिवारी, विशाल पांडेय, अजय मिश्रा, हरिओम पति तिवारी, श्रीराम शुक्ला, सत्यम पांडेय, आनंद शुक्ला, प्रभाकर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed