{"_id":"679d0c162cce4cb237062806","slug":"sign-boards-cat-eyes-zebra-crossings-and-ripped-bars-will-be-installed-on-15-contact-routes-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-123748-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 15 संपर्क मार्गों पर साइन बोर्ड, कैट आई, जेब्रा क्राॅसिंग, रिप्टेड बार लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 15 संपर्क मार्गों पर साइन बोर्ड, कैट आई, जेब्रा क्राॅसिंग, रिप्टेड बार लगाए जाएंगे
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में बढ़ते हादसों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न सड़कों पर सुरक्षा के उपाय कराए जाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे 15 संपर्क मार्ग चिह्नित किए हैं, जिन पर वर्तमान में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं और अक्सर इन सड़कों पर हादसे होते रहते हैं। चिह्नित सड़कों पर साइन बोर्ड, कैट आई, जेब्रा क्राॅसिंग, रिप्टेड बार लगाए जाएंगे। मरम्मत भी कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग सड़क सुरक्षा योजना अंतर्गत इन सड़कों को चिह्नित करते हुए आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की तरफ से सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) योजना अंतर्गत 15 संपर्क मार्ग चिह्नित किए गए हैं। फिलहाल चार सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम कराए जाने की कवायद चल रही है। इस योजना के तहत ओबरा तहसील क्षेत्र के परसोई मार्ग पर करीब 13.53 लाख की लागत से कार्य कराए जाएंगे। आरजी रोड से सहदेईया बैडाड़ मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर 25.99 लाख, शाहगंज ईनम नरैना पांपी मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर 26.17 लाख तथा डाला बिल्ली ग्रामीण संपर्क मार्ग पर 25 लाख रुपये से कार्य कराए जाने हैं। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड कार्यालय की तरफ से इन चार मार्गो पर कार्य कराए जाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं दुद्धी-लुम्बिनी संपर्क मार्ग, चोपन-जुगैल, सीमेंट फैक्ट्री मार्ग चुर्क, भेलाही बंधी सर्किट हाउस -चुर्क मार्ग, तिलौली-बागपोखर, शारदा मंदिर समेत अन्य 11 मार्गो का चयन भी किया गया है। इन संपर्क मार्गो पर भी सुरक्षा से संबंधित कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इन सड़कों पर कार्य शुरू कराए जाने के लिए भी प्रक्रिया लगभग शुरू हो गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की पांच सड़कें इस योजना में शामिल हैं। निर्माण खंड की तरफ से इन सड़कों पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
वर्जन:
सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) योजनांतर्गत संपर्क मार्गों पर सुरक्षा सेे संबंधित कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसी योजना के तहत अन्य सड़कों पर भी सुरक्षा संबंधित कार्यो के लिए प्रस्ताव गया है। शासन से बजट मिलने के बाद काम कराया जाएगा। - शैलेश सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।